फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कॅरिअर काउंसिलिंग में छात्र-छात्राओं को दिखाई भविष्य की राह

विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी में कॅरिअर काउंसिलिंग के दौरान छात्रा का मॉड्यूल देखते जिला वि
विज्ञापन
एटा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडर्न इंटर कॉलेज जिरसमी में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं को भविष्य की राह दिखाई गई। इसमें करीब 64 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट के बाद कई कोर्सेज के बारे में बताया। उनको करने के बाद वह आत्मनिर्भर बन सकते हैं। चिकित्सा, शिक्षा, इंजीनियर, प्रशासनिक आदि सेवाओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवानी यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी कमलदीप यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, आशुतोष दनगर, सूर्यकांत सिंह, बांके बिहारी, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही लालगढ़ी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कॅरिअर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं को कॅरिअर के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, छात्राओं ने विभिन्न स्टॉल लगाकर मॉडल प्रस्तुत किए। कई छात्राओं ने रंगोली प्रस्तुत की। इस दौरान प्रधानाचार्य नीरजा यादव, शशीमाला दिवाकर, हीरेश कुमारी, अर्चना शाक्य, स्वेता दोहरे, मणि राना, प्रीती, मधू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें