फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्राचीन माता मंदिर की जमीन पर कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। एक सभासद ने नगर के मोहल्ला शेरगंज के प्राचीन माता मंदिर की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। सभासद सहित अन्य लोगों ने एसडीएम भावना विमल से शिकायत की है। शिकायत में मंदिर की भूमि की पैमाइश कराने और निर्माण कार्य को रोकने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायत में सभासद आशा सिंह और भाजपा नेता हरेंद्र सिंह ने बताया मंदिर के पड़ोस में फिरोजाबाद के रमेश चंद्र की छह दुकानें हैं। इन दुकानों के बैनामा में सामने की चौड़ाई 48 फीट है, जबकि रमेश 52 फीट पर निर्माण करा रहे हैं। शिकायत में मंदिर की चार फीट अतिरिक्त जगह पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में लिखा है कि दो दशक से मंदिर समिति विवादित होने पर भूमि खाली पड़ी है। इस पर रमेश प्रशासन और पुलिस को गुमराह कर कब्जा करना चाहते हैं। शिकायत में राजस्व टीम से मंदिर और रमेश की छह दुकानों की पैमाइश कराने की मांग की गई है। शिकायत करने वालों में जेपी सिंह, संदीप यादव, पवन माहौर, नवीन गुप्ता, पूरन सिंह, खन्ना जैन, बब्बी लाला आदि लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें