फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सांड के हमले में किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक किसान धर्मेंद्र का फाइल फोटो-
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव राजगढ़ में रविवार को मक्का की फसल की रखवाली कर रहे किसान धर्मेंद्र (40) पर सांड ने हमाला बोल दिया। उन्हें परिजन उपचार के लिए ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव के प्रदीप ने बताया कि धर्मेंद्र अपने मक्का के खेत में थे तभी पीछे से अचानक सांड ने हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर सांड का भगाया। तब तक धर्मेंद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची थाना अवागढ़ पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवाया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें