एटा। जिला कासगंज के थाना ढोलना के गांव राजपुर निवासी सांस की बीमारी से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन में निजी क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजपुर निवासी सुनीता (28) को सांस की दिक्कत थी। उनका उपचार शहर के सहावर रोड स्थित एक निजी क्लीनिक पर चल रहा था। सोमवार को उन्हें दिक्कत हुई। इसके बाद वह उसी निजी क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने दवा के साथ इंजेक्शन लगा दिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ते ही चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाने के लिए कहा। बेटा कौशल ने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि सांस की दिक्कत को लेकर उनका कई दिनों से उपचार चल रहा था। सोमवार को चिकित्सक की लापरवाही की वजह से मां की मौत हो गई।
कैंसर से युवक की मौत
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार की रात करीब 9ः30 बजे भूपेंद्र (42) निवासी श्याम विहार कॉलोनी को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि उन्हें कैंसर था। शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।