एटा महोत्सव में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के दौरान कटिंग, पोज़िंग का प्रदर्शन करते विजेता अंकित
एटा। एटा महोत्सव के प्रदर्शनी पंडाल में बुधवार को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने शारीरिक प्रदर्शन कर कटिंग, पोज़िंग का प्रदर्शन किया। इसमें अंकित यादव को मिस्टर एटा 2026 घोषित किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के कुल 21 युवा बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में सपा नेता सुनील यादव, जहीर अहमद व मेधाव्रत शास्त्री मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने अपनी पूरी तैयारी और मेहनत मंच पर उतारी जिसे देख दर्शकों ने मोबाइल के कैमरों में कैद किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। एटा के ही रहने वाले अंकित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मिस्टर एटा 2026 का ट्रॉफी अपने नाम की। अंकित के नाम की घोषणा होते ही पंडाल शोर से गूंज उठा।
वहीं मोहम्मद राशिद ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर लकी ने अपनी जहग बनाई। कार्यक्रम संयोजक इकराम अली ने बताया कि इस तरह का आयोजन प्रति वर्ष एटा महोत्सव के प्रदर्शनी पंडाल में होता है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आमिर खान, मोहम्मद समीर, इकरार हुसैन, मोइन चांद मियां, अमित यादव डिंपी सहित खेल प्रेमी, फिटनेस ट्रेनर, दर्शक मौजूद रहे।