फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगंज के अस्पताल में पहली बार हुआ पित्त की थैली का सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को पहली बार किसी मरीज का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन थियेटर तैयार होने के बाद चिकित्सकों ने एक मरीज का सफल ऑपरेशन कर 15 एमएम की दो पथरी निकाली हैं। ऑपरेशन की सुविधा शुरू होने पर लोगों को अब बाहर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन


कस्बे और देहात क्षेत्र के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है कि कस्बे के अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। ऑपरेशन थियेटर तैयार होने पर चिकित्सकों ने बुधवार को क्षेत्र के गांव गुनामई निवासी रिंकी का ऑपरेशन किया। रिंकी को पेट में तेज दर्द की समस्या थी, जांच कराने पर पित्त की थैली में 15 एमएम की दो पथरी बताई गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने अस्पताल में निशुल्क अज्ञॅपरेशन करने की बात कही तो रिंकी और उसके परिजन अचरज में पड़ गए। सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार एवं डॉ. राजेश शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को रिंकी का ऑपरेशन किया गया। करीब एक घंटे तक चला ऑपरेशन के सफल होने पर अस्पताल के स्टाफ और रिंकी के परिजन ने खुशी जताई है। डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा सर्जरी के बाद मरीज रिंकी की हालत सामान्य है। मरीज को खान-पान, दवाओं के नियमित सेवन और संक्रमण से बचाव संबंधी आवश्यक सलाह दी गई है। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की हिदायत दी गई।
-
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार पित्त की थैली का सफल ऑपरेशन किया गया है, जो हमारे अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मरीज की सर्जरी पूरी तरह सफल रही और उसकी हालत सामान्य है। हमारी चिकित्सकीय टीम ने पूरी सावधानी और आधुनिक तकनीक के साथ ऑपरेशन किया। अब क्षेत्र के मरीजों को इस तरह के उपचार के लिए अनावश्यक रूप से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सर्वेश कुमार, चिकित्साधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें