फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिलावटखोरी का खेल, अगस्त में 15 में से 13 सैंपल फेल

विज्ञापन
एटा में मिठाई की दुकान से नमूना भरती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
एटा। मिलावटखोर मुनाफे के लिए लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसका खुलासा गत माह खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट में हुआ है। 26 नमूनों में से 15 की रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हुई हैं, जिनमें 13 अधोमानक पाए गए हैं। ये नमूने दूध, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थों के हैं। वहीं, इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अगस्त तक 57 नमूनों की रिपोर्ट में 24 सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन

मिलावटखोरी रोकने के लिए मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग कार्रवाई तो करता है, लेकिन मामले थम नहीं पा रहे। हालिया जांच रिपोर्ट में 15 में से 13 सैंपल फेल होने से विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। इनके खिलाफ केस और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

केस-1: मसाले में 39.5% तक नमक मिला
खाद्य विभाग की टीम ने 11 जून को जलेसर में एक किराना विक्रेता के यहां से मसाले का सैंपल भरा। पैकेट पर सॉल्ट मैटेरियल 20 प्रतिशत लिखा था, जबकि जांच में इसकी मात्रा 39.5 प्रतिशत पाई गई। इसे मिस ब्रांडिंग की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


केस-2: धनिया मसाले में मिर्च के डंठल और बुरादा
एटा शहर के हाथीगेट स्थित एक दुकान से मसाले का सैंपल लिया गया। इसमें धनिया मसाले में धनिया की मात्रा बेहद कम थी, जबकि मिर्च के डंठल और अन्य मसालों का बुरादा मिला हुआ पाया गया।

त्योहार पर लिए नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार
रक्षाबंधन से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। 21 सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। कई दुकानों से मिलावटी मावा बरामद कर उसे नष्ट भी कराया गया। इनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इन खाद्य पदार्थों में सेहत के लिए खतरनाक कैमिकल होने की संभावना जताई जा रही है।


मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। गत माह लिए गए सैंपल में से 15 की रिपोर्ट आई है। इनमें 13 नमूने अधोमानक पाए गए हैं। इनके खिलाफ एडीएम कार्यालय में वाद दायर कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- विजय वर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य।



नमूनों की रिपोर्ट
कार्रवाई, जुलाई माह, इस वित्तीय वर्ष में
छापे- 19, 68
संग्रहीत नमूने 26, 99
प्राप्त जांच रिपोर्ट - 15, 57
अधोमानक- 13, 24
असुरक्षित - 0, 4
मिस ब्रांड- 0, 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें