सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कमल सिंह ने इस हत्याकांड को दहेज के लिए मांगी गई रकम के लिए अंजाम दिया। तीन दिन पूर्व उसका मां से विवाद हुआ था। उसने अपनी मां से बेटी ज्योति के विवाह में दहेज देने के लिए कुछ रकम मांगी थी। मां ने देने से मना कर दिया, जिसके बाद घर में झगड़ा हो गया था।
उधर मंगलवार सुबह एक साथ चार लाशें पहुंची, तो देखने वालों के आंसू भी छलक पड़े। भूतेश्वर पर चारों शव एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मोहल्ले के अलावा रिश्तेदारों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।