फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, गलत रक्त चढ़ाने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित सदाशिव हॉस्पिटल में रसौली के ऑपरेशन के लिए भर्ती की गई महिला की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सकों पर गलत रक्त चढ़ाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। महिला की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीएमओ ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। सदाशिव हॉस्पिटल में वीरपाल निवासी गिलौली जिला कासगंज ने पत्नी रूपा देवी (50) को रविवार को भर्ती कराया था। उनका रसौली का ऑपरेशन होना था। वीरपाल ने बताया कि मंगलवार सुबह चिकित्सकों ने उन्हें रक्त चढ़ाया। इसके बाद महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इससे चिकित्सक वहां से भाग गए। उनकी बेटी उपासना ने बताया कि चिकित्सकों ने खून की कमी बताते हुए मंगलवार को एक यूनिट रक्त चढ़ाया। इसके कुछ देर बाद ही मां की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि चिकित्सकों ने गलत खून चढ़ाया, जिससे उनकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर की पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अभी तक परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
सदाशिव हॉस्पिटल पंजीकृत है। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें