फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा : मांस-मदिरा के लिए रुपये न देने पर हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने घर में घुसकर पीटा

Wed, 22 Oct 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गांव नगला अचल के हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने मांस-मदिरा के लिए रुपये न देने पर घर में घुसकर एक युवक की पिटाई कर दी। इनके खौफ की वजह से किसी ने युवक को बचाने की हिम्मत नहीं की। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक प्रकाश जाटव ने बताया कि भाई अहसान और इसरार आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इन पर एटा के साथ ही दूसरे जिलों में 20 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। आपराधिक प्रवृत्ति होने की वजह से इनकी गांव के लोगों में दहशत है। बताया कि 19 अक्तूबर को दोनों भाई कार से उसके घर पर आए और गालीगलौज करते हुए बोले तुझसे शराब और चिकन की व्यवस्था करने को कहा गया था। तूने घर पर रुपये नहीं भिजवाए। जाति सूचक गाली देते हुए पिटाई करने लगे।
शोरशराबा सुनकर पत्नी के आने पर दोनों युवकाें ने उसके साथ भी अभद्रता की और थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ नीतिश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है ताकि ठोस कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें