फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गेहूं काटते समय कटा युवक का हाथ, आगरा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के हशचंदपुर में गेहूं काटते समय थ्रेशर से युवक का हाथ कट गया। गंभीर हालत में उसे इमरजेंसी में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा रेफर कर दिया। युवक की मां ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।हशचंदपुर निवासी गुड्डी देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि पुत्र रूपेश कुमार 28 मार्च को गांव के पास में स्थित खेत में गेहूं कटवाने के लिए गया था। ट्रैक्टर से गल्ला निकल रहा था तभी थ्रेशर में गेहूं का बोझ फंस गया। रूपेश गेहूं का बोझ निकालने की कोशिश कर रहा था तभी ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर की गति बढ़ा दी। इससे रूपेश कुमार का हाथ थ्रेशर में चला गया और कोहनी के पास से कट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल रूपेश कुमार को इमरजेंसी लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामभद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्राथमिकी दर्ज
एटा। थाना अवागढ़ के उपनिरीक्षक भीमसेन ने कस्बा के ओम राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि 11 अप्रैल को उसने जगत गुरु रामभद्राचार्य की नकल करते हुए आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की। युवक अवागढ़ का रहने वाला है। वर्तमान में उत्तराखंड में निवास कर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें