फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा : परीक्षार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, बच्चों का बढ़ाया हौसला

Mon, 26 Jan 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फोटो- 17शहर के सिंधी कॉलोनी में परिवर्तन क्लब के पदा​धिकारियों ने बच्चों को बांटे प्रमाणपत्र। स
विज्ञापन
एटा। शहर की सिंधी काॅलोनी में परिवर्तन क्लब की संस्थापक बबीता कुलश्रेष्ठ ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणात्मक सत्र का आयोजन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और कॅरिअर चयन के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन


मोटिवेशनल स्पीकर श्रद्धा जैन ने कहा कि परीक्षा के दौरान तनाव लेना स्वाभाविक है लेकिन इसकी ज्यादा चिंता किए बिना हर विषय को निर्धारित समय देने की आदत विकसित की जाए। छोटे-छोटे लक्ष्य तय कर नियमित अध्ययन करने से तनाव कम हो जाता है। लायंस क्लब से जुड़े अनुज प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विषय चयन की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किस विषय से आगे कौन-कौन से कॅरिअर विकल्प खुलते हैं और किस तरह, समय रहते सही दिशा चुनना जरूरी है। एजुकेशन पावर पॉइंट के आशीष चौहान ने बच्चों से हमेशा सकारात्मक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि परीक्षा सिर्फ एक चरण है इसे बोझ न मानकर अवसर की तरह देखें। रिचा यादव, अमिताभ पचौरी और नंदिनी शर्मा सहित क्लब के तमाम सदस्य मौजूद रहे। क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और आगे की तैयारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें