फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा महोत्सव 2026: अल्ताफ राजा की कव्वालियां और कन्हैया मित्तल के भजन बांधेंगे समा, ये होंगे कार्यक्रम

Wed, 14 Jan 2026 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

15 जनवरी को एटा महोत्सव का आगाज होगा। इस महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए अल्ताफ राजा आ रहे हैं। वहीं कन्हैया मित्तल की भजन संध्या भी होगी। 
विज्ञापन
भजन गायक कन्हैया मित्तल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सैनिक पड़ाव में 15 जनवरी को एटा महोत्सव का आगाज मंडलायुक्त संगीता सिंह करेंगी। मंचीय कार्यक्रमों में इस बार अल्ताफ राजा की कव्वालियों और कन्हैया मित्तल के भजन समा बांधेंगे। इनके अलावा भी कई नामी-गिरामी कलाकार प्रस्तुति देने आएंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में इस बार मनोरंजन और संगीत का खास आयोजन किया गया है। देश की कई नामचीन हस्तियां अलग-अलग तिथियों पर मंच संभालेंगी। 17 जनवरी को हरियाणा नाइट कार्यक्रम में लोकप्रिय हरियाणवी कलाकार रुचिका जांगिड़ प्रदर्शन करेंगी। 18 को मशहूर कव्वाल अल्ताफ राजा प्रस्तुति देंगे। 24 जनवरी को मोनाली ठाकुर अपनी मनमोहक आवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगी। 31 जनवरी को भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बनाएंगे।

1 फरवरी को इंडियन आइडल के मशहूर कलाकार नितिन कुमार प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही 6 फरवरी को सूफी रॉक बैंड सलमान व जमान धमाल मचाएंगे। 7 फरवरी को मशहूर गजल गायक कुमार सत्यम, और 8 फरवरी को जादूगर जुगनू का मैजिक शो प्रदर्शनी को खास बनाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि प्रदर्शनी में इस बार आधुनिक कृषि तकनीक, स्थानीय उद्योग उत्पाद, हथकरघा सामान, बच्चों के झूले, खानपान स्टॉल तथा महिलाओं के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें