फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में पत्नी और सास की हत्या: आधी रात को पति ने घर में खेला खूनी खेल, बच्चों के सामने दी दोनों को भयानक मौत

Tue, 22 Sep 2026 08:09 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अवागढ़ में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी और सास की नुकीली या भारी वस्तु से वार कर हत्या का आरोप है। वारदात के समय घर में दंपति के तीन बच्चे मौजूद थे, जबकि आरोपी घटना के बाद फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
एटा में पत्नी और सास की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कस्बा अवागढ़ के यादव नगर मोहल्ले में सोमवार देर रात घरेलू कलह ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास के चेहरे व आंखों पर नुकीली या भारी वस्तु से ताबड़तोड़ प्रहार कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात के समय घर में दंपती के तीन बच्चे भी मौजूद थे। दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन




 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। उच्चाधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में करीब 35 वर्षीय प्रियंका और उसकी 60 वर्षीय मां कमला देवी शामिल हैं।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बच्चों से पूछताछ में उनके बीच विवाद और मारपीट होने की बात सामने आई है। आरोप है कि सोमवार रात विवाद के दौरान पति ने अपने पिता के साथ मिलकर पत्नी और सास पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं के चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पांडेय ने बताया कि बच्चों के बयानों और प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें