फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी समारोह में सिलिंडर पाने के लिए 250 से अधिक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सहालग शुरू होते ही शादी समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए आपूर्ति विभाग ने लोगों को राहत देने के लिए अस्थाई गैस कनेक्शन की सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत अब तक 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन्हें संबंधित गैस एजेंसियों को भेज दिया गया है। जिलापूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शादी समारोह के लिए अतिरिक्त गैस सिलिंडर की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को संबंधित गैस एजेंसियों पर अस्थाई कनेक्शन के लिए भेजा जा रहा है। अब तक करीब 250 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बोले अस्थाई कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, शादी का कार्ड व लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन


अलीगंज में अस्थाई कनेक्शन के लिए मिले 70 आवेदन
अलीगंज। कस्बे में अस्थाई कनेक्शन के लिए 70 आवेदन मिलें हैं। सप्लाई इंस्पेक्टर धरना चौहान ने बताया कि इसके लिए उपभोक्ताओं को 2400 रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। सिलिंडर वापस करने पर यह राशि लौटा दी जाएगी। संवाद

-
जलेसर में 90 को अस्थायी गैस कनेक्शन की अनुमति
जलेसर। जलेसर और अवागढ़ क्षेत्र में शादी समारोह के लिए 90 लोगों ने गैस सिलिंडर के लिए आवेदन किया है। एसडीएम जलेसर पीयूष रावत ने बताया कि यह व्यवस्था केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें