फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा : जैथरा में चेयरमैन का पीछा कर तमंचों से की फायरिंग

Fri, 05 Sep 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे में बृहस्पतिवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष का पीछा कर तमंचों से फायरिंग की गई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। चेयरमैन ने षड़यंत्र के तहत विरोधियों पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अस्पताल रोड स्थित शिव मंदिर पर बृहस्पतिवार रात देवी जागरण का आयोजन किया गया था। इसमें चेयरमैन विवेक गुप्ता को दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए बुलाया गया था। चेयरमैन ने बताया कि इससे पहले वह एक मामले के संबंध में वार्ता के लिए अलीगंज में विधायक के पास गए थे। वहां से वापस आने पर जागरण में पहुंचे। पूजन करने के बाद यहां से निकले तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया।

रात करीब 12:30 बजे अपने आवास पर पहुंचकर कार रोकी। दो भाई साथ में ही थे। पीछे तक आए युवकों से पूछताछ की तो ये गालियां देने लगे। कुछ दूरी पर खड़े पुलिस कर्मियों को बताने के लिए चले तो इन लोगों ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। साथ ही अपने साथियों को बुला लिया। आठ-दस लोगों ने आकर फायरिंग शुरू कर दी। मुश्किल से अपनी जान बचाई। तभी पुलिस फोर्स आ गया और हमलावर भाग गए। अपनी तहरीर में चेयरमैन ने लिखा है कि कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस कारण आरोपी रंजिश मानते हैं और कभी भी हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें