फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर एटा-आगरा हाईवे जाम

Tue, 26 May 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक तो भीषण गर्मी, ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार सुबह बिजली को लेकर फीरोजाबाद के कई गांवों के लोगों ने फूटरिया नहर पर जाम लगाकर एटा-आगरा हाईवे बंद कर दिया, साथ ही अपने गांवों को पुन: अवागढ़ बिजलीघर से जोड़े जाने और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर एटा, फीरोजाबाद का पुलिस फोर्स के अलावा एसडीएम जसराना मौके पर पहुंच गए। सवा तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन



फीरोजाबाद के उड़ेसर बिजलीघर से जुड़े गांव जैतपुर, सुनारी, राजगढ़ सहित एटा जिले के गांव नगला माधौ के ग्रामीणों ने फूटरिया नहर पर सुबह नौ बजे जाम लगा दिया, जो सवा 12 बजे तक लगा रहा। ग्रामीणों का कहना था कि एक साल पहले इन गांवों को अवागढ़ बिजलीघर से हटाकर उड़ेसर बिजलीघर से जोड़ दिया था, तब से पूरे वर्ष में मात्र एक महीने ही बिजली मिली है।

मोबाइल चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को अवागढ़ वसुंधरा जाना पड़ता है। जाम की सूचना पर अवागढ़, फीरोजाबाद की पुलिस के साथ एसडीएम जसराना अमित कुमार सिंह पहुंच गए। इस दौरान सपा नेता संजय यादव और किसान यूनियन के नेताओं के साथ वार्ता हुई। बाद में समस्या समाधान के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सवा तीन घंटे बाद जाम खोल दिया। इस मौके पर दिनेश कुमार, रामखिलाड़ी, नत्थू सिंह, भूपसिंह, टीटू यादव, अभिषेक मौजूद थे।
विज्ञापन

 


गर्मी के चलते जाम में फंसे यात्री हुए परेशान
जाम के कारण एटा-आगरा मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कई-कई किलोमीटर तक कतार लग गईं। ग्रामीणों ने निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिए। इसके चलते बसों में बैठे यात्री गर्मी के चलते परेशान रहे, पानी को भी तरस गए। बाद में जाम खुलने पर राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें