फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में उजड़ गया परिवार: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को राैंदा, पिता और मासूम बेटा-बेटी की माैत

Thu, 26 Nov 2026 06:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

हादसे में पिता और दो मासूम बच्चों की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोद भराई से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार की शाम को दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियों को छीन लिया। बाइक से जा रहे युवती के चचेरे भाई और उसके दो मासूम बच्चों की लोडर की टक्कर से मौत हो गई। युवक बच्चों को लेकर गोद भराई कार्यक्रम के लिए जैकेट खरीदने जा रहा था। गांव से कुछ दूर चलने पर ही गंजडुंडवारा रोड पर हादसा हो गया। तीन लोगों की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कठौली निवासी तेजवीर (30) की चचेरी बहन ज्योति पुत्री देशराज की 27 नवंबर को गोद भराई है। बुधवार को तेजवीर अपनी बेटी गीता (3) और बेटे युवराज (4) को बाइक पर बैठाकर जैकेट खरीदने वाहनपुर जा रहे थे। वाहनपुर का बाजार उनके गांव से महज दाे किलोमीटर दूर है। वह बाइक से निकले ही थे के पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेजवीर हेलमेट नहीं लगाए हुए था।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में गीता और युवराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तेजवीर ने मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में लोडर दो हिस्सों में टूट गया। उसका चालक दलवीर निवासी गांव जंगलपुर थाना बागवाला भी घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लोडर के टक्कर से बाइक सवार युवक और उसके दो बच्चों की मौत हुई है। तीनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें