10 की छात्रा थी तनु
मिरहची के मारहरा रोड निवासी शरद श्रीवास्तव नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी भावना उर्फ तनु एंजेल द फ्यूचर स्कूल मारहरा में 10वीं की छात्रा थी। छोटी बेटी मनु कक्षा चार में पढ़ती है। छोटा बेटा तीन साल का है। मां कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि तनु नवरात्र में नौ दिन व्रत रही थी। सोमवार को नवमी की पूजा कर कन्या लांगुर जिमाए। इसके बाद व्रत खोला।
चामुंडा मंदिर गई थी दर्शन करने
दोपहर को एक बजे मां, तीनों बच्चे, बुआ नीलम कासगंज में चामुंडा मंदिर दर्शन के लिए गए। वहां दर्शन के बाद करीब साढ़े तीन बजे तनु ने सभी के साथ पहले आइसक्रीम फिर चाऊमीन खाई। चार बजे वह कासगंज बस स्टैंड पहुंचे। वहां से मिरहची के लिए ऑटो से चल दिए। यहां से तनु ने कोल्ड्रिंक खरीदकर पी।
उल्टी के बाद हुई बेहोश फिर मौत
नदरई के पास ऑटो पहंचा तभी तनु की उल्टी हुई। उल्टी के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। इससे मां और बुआ घबरा गए। करीब आधा घंटे बाद वह मिरहची पहुंचे। यहां एक चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने कासगंज ले जाने की सलाह दी।
पिता के नोएडा से लौटने का हो रहा इंतजार
इस पर मां, बुआ, चचेरा भाई रजत और अन्य परिजन उसे वापस कासगंज ले गए। यहां एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शाम को सात बजे करीब मां और परिजन शव लेकर मिरहची आए तो परिवार में चीखपुकार मच गई। देर रात पिता के नोएडा से लौटने का इंतजार किया जा रहा था।
छात्रा की मौत के पीछे संभव है कि उल्टी के दौरान चाऊमीन का टुकड़ा स्वास नली में फंस गया है। इसी के कारण मृत्यु हुई है। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ एटा
इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - संकल्पदीप कुशवाह, सीओ सदर एटा