फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा नकल बहुल जिलों में शामिल नहीं

Mon, 16 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 नकल बहुल जिलों की सूची में अब एटा का नाम नहीं है। ऐसे में जनपदीय परीक्षा केंद्रों के लिए कोडेड उत्तरपुस्तिकाओं की बाध्यता भी समाप्त हो गई है। इस बार मिली बोर्ड उत्तरपुस्तिकाएं अनकोडेड हैं। बताते चलें कि विगत चार वर्षों से नकल बहुल जिलों में शामिल होने के कारण यहां विशेष कोड की उत्तरपुस्तिकाएं भेजी जाती थीं।
विज्ञापन



पूर्व में नकल के लिए बदनाम रहे जिले को राहत मिल गई है। प्रदेश के नकल बहुल जिलों से एटा का नाम हटा दिया गया है। अब जनपदीय संस्थाएं बोर्ड की नजर में संदिग्ध नहीं रहीं। इन पर कोडेड कापियों का अंकुश भी नहीं रहेगा। बोर्ड ने इस बार सामान्य उत्तरपुस्तिकाएं भेजी हैं। बताते चलें कि बीते पांच वर्षों से जिले के लिए विशेष कोड की उत्तरपुस्तिकाएं भेजी जा रही थीं। इनका क्रमवार ब्यौरा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संबंधित परीक्षा केंद्रों को रखना होता था।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में परीक्षा पटल प्रभारी अनूप दुबे के अनुसार इस बार जनपदीय परीक्षार्थियों को सामान्य उत्तरपुस्तिकाएं मिलेंगी, जबकि बीते पांच वर्षों से कोडेड उत्तरपुस्तिकाओं पर परीक्षा की बाध्यता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें