फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा-बदायूँ मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की मांग

Thu, 29 Oct 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा-बदायूँ मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से इलाके हजारों लोगों को  दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग डग्गा मार वाहनों में लट कर यात्रा करने को मजबूर हैं। वाहनो में लटक कर यात्रा करने से कई लोग जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

बदायूँ से पटियाली 50 किमी और पटियाली से एटा से 36 किमी दूर है। सड़कों की हालत भी बेहतर है। इसके बाद भी मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा। इसके चलते पटियाली कसबा समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
उक्त मार्ग से एटा और पटियाली जाने वाले लोगों के लिए निजी बसें और डग्गामार वाहन एक मात्र सहारा हैं। ग्रामीणों की माने तो रोडवेज बसें नहीं चलने के कारण डग्गामार वाहन ओवरलोडिंग के अलावा यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे और विरोध करने पर मारपीट करने से पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन

आरोप है कि मार्ग पर चलने वाली निजी बसो और डग्गामार वाहन के चालक, परिचालक और यात्रियों के बीच  नोंकझोंक और झगड़े रोजमर्रा की कहानी बन चुकी है।
यात्री राजेंद्र कुमार ने कहा मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन से निजी और डग्गामार वाहनो की मनमानी लगाम लगने अलावा लोगों का एटाख् बदायूं और पटियाली से आवागम में आसानी होगी। राजीव कुमार, कपिल कुमार, संजीव कुमार, कुलदीप कुमार, रनजीत कुमार, सहदेव, दिनेशचंद्र, प्रवीन कुमार, अनुज कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें