फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 40 करोड़ के मार्ग निर्माण में गड़बड़ी का घुन

Wed, 12 Jun 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। करीब दो दशक बाद जर्जर एटा-गंजडुंडवारा रोड के नवनिर्माण की सौगात मिली। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से काम भी शुरू करा दिया गया। लेकिन भारी-भरकम बजट वाली इस परियोजना में गड़बड़ी का घुन लग गया। हाल यह है कि कार्य की गुणवत्ता पर आमजन से लेकर जनप्रतिनिधि तक खफा हैं।एटा से पड़ोसी जनपद के कस्बा गंजडुंडवारा को जोड़ने वाले मार्ग की हालत लंबे समय से खराब थी। कई साल से यहां मरम्मत कार्य तक नहीं हुआ था। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पहल की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस समस्या के बारे में बताया। इस पर मुख्यमंत्री ने समस्या को समझते हुए अधीनस्थ अफसरों को आदेशित किया और कार्ययोजना को मंजूरी दे दी। एटा की सीमा में जिला मुख्यालय से ओनघाट तक 14.5 किलोमीटर लंबाई के मार्ग पर कार्य कराया जा रहा है। इसे 3.75 मीटर से 7 मीटर चौड़ा भी किया जा रहा है। इसके साथ ही पूरे मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

लेकिन काम शुरू होने के बाद ही शिकायतों का सिलसिला भी शुरू हो गया। कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधि काम को देखने पहुंच चुके हैं। बीते दिन शीतलपुर से भाजपा के ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी ने वीडियो बनाकर अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड किया। जिसमें वह सड़क को जीते से रगड़ रहे हैं तो गिट्टी निकलकर बाहर आ रही हैं। कार्य की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने सवाल उठाए।
-
एटा-गंजडुंडवारा रोड पर मानक के अनुसार पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य कराया जा रहा है। इस बार की गारंटी है कि 20 तक इस मार्ग का कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। जो वीडियो आया है, वो ताजा कार्य का है, जमने में समय लगता है।
विज्ञापन

-मुनेशवीर सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
-
मामला संज्ञान में है। अभी बाहर हूं, एटा पहुंचकर निरीक्षण करूंगा। गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारी नहीं मानेंगे तो मुख्यमंत्री जी तक शिकायत पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक मारहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें