फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर से बढ़ी गलन

Sat, 16 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदले मौसम चक्र से हर कोई हतप्रभ है। मकर संक्रांति पर्व के बाद ठंड धीरे-धीरे विदा होने लगती थी, लेकिन इस वर्ष तो इसके उलट हो रहा है। इस बार सर्दी की शुरूआत ही मकर संक्रांति पर्व से हुई है। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के रहा है। शनिवार को शीत लहर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। आम जनजीवन प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


शनिवार को शहर का अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम छह डिग्री से नीचे पहुंच गया। सुबह से चली पश्चिमी ठंडी हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। अवकाश होने के चलते लोगों घरों में कैद रहने पर मजबूर हो गए। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से सूर्य देवता के दर्शन तक नहीं हुए। मौसम के जानकारों के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। बता दें कि दिसंबर और जनवरी की 13 तारीख तक तापमान बीस डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इससे लोगों को सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें