मोहनपुर को विकासखंड बनाने की मांग के चलते ग्रामीणों ने शनिवार को दो हजार हस्ताक्षर कराए। पैदल मार्च कर लोगों को इसे बदलने का संकल्प दिलाया।
शनिवार को ग्रामीणों ने पैदल मार्च किया। इसके बाद हस्ताक्षर शिविर लगाकर दो हजार लोगों से हस्ताक्षर कराए। उन्होंने लोगों से कहा कि वे आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने में साथ रहें। संयोजक सुबोध मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के नौजवान इस आंदोलन को सफल बनाकर रहेंगे। अभियान के सदस्य आर्दश गुप्ता, पीयूष साहू ने तन मन धन से सहयोग का भरोसा दिया। पूर्व चेयरमैन दिवारीलाल साहू, मुन्नालाल, दानिश खान ने पैदल मार्च एवं हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे किसानों का आभार जताया। इस दौरान भाकियू नेता भगवान सिंह राघव, शफीक खान, पप्पू यादव, डा. सुरेंद्र मिश्रा, लालजी चक्त्रस्, ब्रजेश शर्मा, सुनील गुप्ता, रमाशंकर, प्रवेश मिश्रा, दिवाकर शर्मा, संजीव गुप्ता, अतुल मिश्रा, अवनीश पचौरी, हरी सिंह शाक्य , अमरीश प्रधान, पुष्पेंद्र प्रधान, राहुल चौहान, दिनेश प्रधान आदि मौजूद रहे।