गांव शेखूपुरा में तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटवाती राजस्व विभाग की टीम।
- फोटो : गांव शेखूपुरा में तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटवाती राजस्व विभाग की टीम।
सकीट। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजराजात सकीट के गांव शेखपुरा में तालाब की जमीन पर रास्ता बनाकर कब्जा कर लिया गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
मंगलवार को क्षेत्रीय लेखपाल व सकीट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब की जगह पर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर के जरिए हटवाया गया। लेखपाल रमेश चंद्र ने चेतावनी दी कि अगर तालाब की भूमि पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद