फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जेसीबी से ध्वस्त कराया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मारहरा गेट में शनिवार को जेसीबी मशीन ने अतिक्रमण धराशायी किए। नाले के ऊपर बनाए गए दो शौचालय और निर्माणाधीन मकान को पालिका ने ध्वस्त करा दिया। साथ ही अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर के समय पालिका के ईओ डॉ. दीप कुमार वार्ष्णेय पुलिस बल और जेसीबी मशीन लेकर मारहरा गेट पहुंचे। यहां नाले के ऊपर एक मकान का निर्माण कराया जा रहा था। मशीन के जरिए निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया। इसके पास ही नाले के ऊपर ही दो शौचालय बना लिए गए थे। मशीन से इन्हें भी तुड़वा दिया। ईओ ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस दिया गया था। लेकिन अतिक्रमण हटवाने के बजाए इन लोगों के द्वारा निर्माण कराया जा रहा था।
इसे लेकर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटवाने में जो खर्च हुआ है, उसे भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। पालिका की इस कार्रवाई को लेकर आसपास और शहर के अन्य अतिक्रमणकारियों में बेचैनी व्याप्त हो गई। इससे पहले पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन से मदद मांग चुके हैं। उनका कहना है कि नाले-नालियों पर अतिक्रमण के कारण सफाई नहीं हो पाती और शहर को जलभराव से जूझना पड़ता है। उनकी मांग मानी गई तो शहर में कई लोगों के अवैध निर्माण पर मशीन चल सकती है।
विज्ञापन

एसडीएम ने लोगों को समझाकर बंद कराया कट
नेशनल हाईवे पर मलावन क्षेत्र में कंगरौल के पास गांव के लिए कट बना हुआ था। यातायात के निर्बाध आवागमन के लिए इस कट को बंद किया जाना था। एनएचएआई द्वारा जब इसे बंद कराने का काम शुरू किया गया तो स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। इस पर एसडीएम सदर अबुल कलाम शनिवार शाम के समय वहां पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर कट बंद कराया। बताया कि अब नेशनल हाईवे पर यातायात के संचालन में कोई रुकावट नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें