फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 91: फोरलेन निर्माण में बाधा बनीं परिसंपत्तियां

विज्ञापन
शहर में बनाया जा रहा एटा अलीगढ़ हाईवे का पुल - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले से गुजर रहे एनएच 91 पर चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य में परिसंपत्तियां बाधा बन गई हैं। प्रशासन अब तक 11 गांवों से परिसंपत्तियां नहीं हटवा सका है। साथ ही 31 करोड़ रुपये मुआवजा वितरण के लिए लंबित पड़े हैं। परिसंपत्तियां नहीं हटने से हाईवे फोरलेन निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर एनएचएआई के उपमहाप्रबंधक ने एसडीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले से गुजर रहे एनएच 91 पर भदवास से लेकर मलावन तक 48 किमी क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है। 760 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे हाईवे के लिए 6833 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। प्रशासन ने अधिग्रहण के लिए एनएचएआई से मिले 228.02 करोड़ रुपये में से 196.11 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर बांट दिए हैं।
अब 11 गांव ऐसे हैं, जहां परिसंपत्तियां (मंदिर, मजार, पुलिस चौकी, सरकारी स्कूल) निर्माण में बाधा बन रहे हैं। इससे फोरलेन निर्माण का काम प्रभावित हो रहा है। बताया जाता है कि परिसंपत्तियों को स्थानांतरित करने के लिए प्रशासन को भूमि नहीं मिल रही है। साथ ही परिसंपत्तियों के स्थानांतरण के लिए 31.91 करोड़ रुपये अवशेष हैं। इसे लेकर एनएचएआई के उपमहाप्रबंधक पीपी सिंह ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर परिसंपत्तियों को हटवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें