फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के शाखा प्रबंधक ने चार लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई हैं। अभी तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा है। थाना कोतवाली नगर में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त शाखा बमनाई अलीगंज के प्रबंधक महेश पुत्र कुंवरसैन का आरोप है कि एक माह पूर्व सचिन पुत्र सुरेश निवासी मोहल्ला लालपुर थाना कोतवाली नगर सहित चार लोगों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस को दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो एसएसपी से आदेश कराने पड़े। कोतवाली नगर पुलिस ने एक माह बाद पुलिस कप्तान के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि मामला संदिग्ध है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। रंगदारी मांगने जैसे कोई भी बात प्राथमिक जांच में सामने नहीं आई है।
फर्जी तरीके से बीमा क्लेम हड़पने का आरोप
एटा। थाना कोतवाली देहात में आईसीआईसीआई बैंक शाखा गांधी पार्क अलीगंज के प्रबंधक अर्जुन शर्मा का आरोप है कि पुष्पेंद्र पुत्र अतवीर सिंह निवासी गांव रारपट्टी सहित दो लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके गुमराह किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने बीमा क्लेम की रकम भी हड़पने की कोशिश की गई। सजगता के चलते आरोपी सफल नहीं हो सके। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें