फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सथानांतरण के विरोध में हड़ताल पर गए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग में शासन स्तर से कई लिपिकीय कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इन स्थानांतरण के विरोध में कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर चले गए। उन्होंने नियम के विरुद्ध स्थानांतरण के आरोप लगते हुए सीएमओ कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में सोमवार को लिपिकीय कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ स्थानांतरण नीति को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि महिला लिपिकों का उत्पीड़न करने के उद्देश्य से एक हजार किलोमीटर से अधिक दूर और दिव्यांग लिपिकों का 500 किलोमीटर की दूरी पर स्थानांतरण किया गया। उन्होंने बताया कि एक महिला को झांसी स्थानांतरित किया गया है।
जबकि उनके पति यहीं सीडीओ कार्यालय में कर्मचारी हैं। वहीं संघ के जिला मंत्री का भी स्थानांतरण नियम विरुद्ध तरीके से किया गया है। कर्मचारियों ने एलान किया कि अगर सरकार ने स्थानांतरण निरस्त नहीं किए तो 20 से 24 जुलाई तक कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 26 जुलाई को महानिदेशक स्वास्थ्य व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान सतीश चंद्र, आशुतोष , सुधीर, पुष्पेंद्र, राजीव, श्यामसुंदर, राजेंद्र कुमार, प्रेमपाल, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें