एटा। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल सोमवार को अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखने पहुंचीं। खून की जांच के लिए सैंपल लेने वाले कक्ष में गईं। यहां कर्मचारी बिना आईडी कार्ड के सैंपल लेते मिले, इस पर हिदायत दी।
प्राचार्य को कॉलेज में पर्चा काउंटर पर भीड़ मिली। सैंपल कक्ष में भीड़ को देखकर वह अंदर पहुंचीं। वहां, कर्मचारी बिना आईडी कार्ड के मिले। इस पर हिदायत दी कि आगे से बिना आईडी कार्ड के कोई मिला तो कार्रवाई की जाएगी। आगे बढ़ने पर गैलरी में टूटी कुर्सी पर उनकी नजर गई। बुजुर्गों के दवा काउंटर पर रैंप बनवाने के निर्देश दिए।