फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कर्मचारियों ने अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
अलीगंज में बैठक कर विरोध जताते सीएचडब्ल्यू। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स (सीएचडब्ल्यू) ने स्वास्थ्य अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस उपाधीक्षक नितिश गर्ग से शिकायत की है। शिकायत में मानदेय रोकने और अभद्र व्यवहार करने आदि आरोप लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हरदेवी, सुमन, रामवती, शोभा, शीलावती, फूलमती, संगीता, रेखा, रेनू, गंगा देवी, सुनीता सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ईमानदारी से ड्यूटी करने के बावजूद अधिकारी बिना कारण बताए उनका नाम सूची से हटा देते हैं। जांच में पक्षपात करते हैं। समय पर मानदेय भी नहीं दिया जाता है। मानसिक उत्पीड़न के कारण कई कार्यकर्ता नौकरी छोड़ने की स्थिति में हैं। आरोप है कि कुछ अधिकारी व्यक्तिगत रंजिश के चलते कर्मचारियों के नाम सूची में बदलकर फील्ड सत्यापन में व्यवधान डालते हैं।
पीड़ित राजेंद्र यादव ने बताया वह 1977 से सरकार की ओर से जनरक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे। नौकरी का झांसा देकर उनसे और अन्य लोगों से रुपये लिए गए। वर्ष 2018 में महाकारवां निकाले जाने के बाद लगातार जालसाजी होती रही। कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें