विकास भवन सभागार में कार्यशाला के दौरान मौजूद अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
एटा। अलीगंज रोड स्थित विकास भवन सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर रहा।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य एनआरएलएम व बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सुलभ ऋण, बचत खाता, बीमा और अन्य वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की बारीकियों से सभी को समझाया गया और बैंकिंग प्रक्रियाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।
सीडीओ ने कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से ग्रामीण अंचलों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूहों के जरिए उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। बैंक अधिकारियों को चाहिए कि वह महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण में प्राथमिकता दें व प्रक्रियाओं को सरल बनाएं।