फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा-मलावन रेल लाइन पर पूरा हुआ विद्युतीकरण

Wed, 25 Sep 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय से जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल तक रेल लाइन का निर्माण हो चुका है। इसके विद्युतीकरण का कार्य चल रहा था, जो मंगलवार को पूरा हो गया। बुधवार से विद्युत आपूर्ति भी चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

लगभग 44 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर अभी तक डीजल इंजन वाली मालगाड़ी के माध्यम से जवाहरपुर तापीय परियोजना में कोयला पहुंच रहा था। अब इलेक्ट्रिक मालगाड़ी कोयला लेकर सीधे तापीय परियोजना स्थल के अंदर पहुंचेगी। विद्युतीकरण होने से काफी लाभ होगा। डीजल मालगाड़ी से खर्च अधिक हो रहा था। विद्युतीकरण होने के बाद अब कम खर्चे में कोयला प्लांट के अंदर पहुंच सकेगा।
कोयला अब समय से तो पहुंचेगा ही साथ ही आवश्यकता पड़ने पर जल्द से जल्द मंगाया जा सकेगा। कार्यदायी संस्था राइट्स के अभियंता आकाश वर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन से जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थल तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। लाइन को चार्ज किया गया है अगले दो से तीन दिन तक जांच की जाएगी। उसके बाद इलेक्ट्रिक मालगाड़ी चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें