फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: देहात में 13 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से अकुलाए लोग

Mon, 02 Jun 2025 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही। रविवार शाम को आई आंधी में कई जगह फाॅल्ट हो गए। गंगनपुर फीडर से संबंधित कई गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 13 घंटे तक बिजली न मिलने से लोग गर्मी से अकुला गए। शहर में भी सोमवार को ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव छछेना, मुबारिकपुर, आसपुर समेत 10 से अधिक गांव में 100 से अधिक फाॅल्ट हुए। इससे 13 घंटे से अधिक बिजली गुल रही। रविवार रात को लोग गर्मी की वजह से सो भी नहीं पाए। शहर में सोमवार को दिन भर बिजली की ट्रिपिंग होती रही, जिससे लोग परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर फाॅल्ट हुए थे, जिन्हें सही करने में समय लग गया था। इसके बाद बिजली आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें