फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मी आज से करेंगे कार्य बहिष्कार

Mon, 19 May 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बिजली निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों का कार्य बहिष्कार मंगलवार से एक घंटे के लिए शुरू हो जाएगा। जबकि, 29 मई से पूर्णकालिक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत निगम के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आंदोलन का एलान हो चुका है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक अजीत उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार से 1 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 21 से 28 मई तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य बहिष्कार और विराेध सभा का आयोजन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान 29 मई से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सात घंटे का पूर्णकालिक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पावर कॉरपोरेशन के कहने पर निजीकरण के किसी दस्तावेज पर अभिमत नहीं देना चाहिए। कॉरपोरेशन के अध्यक्ष झूठे आंकड़े, धमकी देकर और कर्मचारियों की सेवा शर्तों के बारे में उन्हें गुमराह करके निजीकरण की जिद पर अड़े हैं। निजीकरण के प्रस्ताव को रद कराकर ही आगे कार्य किया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें