मारहरा। क्षेत्र के ग्राम मोउद्दीनपुर के विद्युत फीडर पर तैनात लाइनमैन एक ट्रांसफार्मर को उतारने के लिए गया। इसका जर्जर खंभा टूटने से वह गिरकर घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम मोउद्दीनपुर में एक नलकूप मालिक ने बिजली का कनेक्शन बंद कराया था। कनेक्शन विच्छेद होने के चलते फीडर पर तैनात लाइनमैन राजेश कुमार नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर को उतारने गया। पहले से जर्जर विद्युत खंभा लाइनमैन के चढ़ते ही टूटकर गिर पड़ा। जिससे लाइनमैन की कमर में गंभीर चोट आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन राजेश को उपचार के लिए एटा ले गए। जहां चिकत्सकों ने हालात गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। संवाद