फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दावत के समय जेनरेटर में उतरा करंट, भाई-बहन झुलसे

Wed, 16 Apr 2025 06:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुरा में मंगलवार की देर शाम मंडप की दावत चल रही थी। वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के लिए जेनरेटर लगाया गया था। उसमें करंट उतरने से चपेट में आकर भाई-बहन झुलस गए। मेडिकल कॉलेज में दोनों बच्चों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव पुरा निवासी रामभरोसे ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि पड़ोस में लड़के की शादी है। उसके मंडप की मंगलवार की देर शाम दावत चल रही थी। सभी लोग दावत में व्यस्त थे। तभी 4 वर्षीय पुत्री कृतिका और 3 वर्षीय पुत्र कार्तिक खेलते हुए वहां पहुंच गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता दोनों बच्चों ने जेनरेटर पर हाथ रख दिया, करंट लगते ही चीखने लगे।
आवाज सुनकर लोग उठकर भागे और जेनरेटर बंद किया। इसके बाद झुलसे हुए बच्चों को गोद में लेकर घर पहुंचाया। बच्चों की चिंताजनक हालत देखकर उनको मेडिकल कॉलेज ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें