फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार पर निर्वतमान प्रधान के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सदर तहसील के गांव दत्तपुर, कुंजपुर के ग्रामीणों ने सदर तहसीलदार, नायब तहसीलदार व लेखपाल पर निर्वतमान प्रधान के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर सदर तहसीलदार सहित लेखपालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव दत्तपुर, कुंजपुर निवासी गौरव यादव, केतसिंह, रमन कुमार, लक्ष्मन सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि ने डीएम सुखलाल भारती को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है 25 दिसंबर की रात सदर तहसीलदार दुर्गेश यादव, नायब तहसीलदार डोली, लेखपाल रमेश प्रसाद गांव पहुंचे। यहां गांव के लोगों को निर्वतमान प्रधान के लिए चुनावी माहौल बनाने के लिए ग्रामीणों को पट्टों का लालच दिया। कहा कि निर्वतमान प्रधान को वोट दोगे तो पट्टा आवंटित किया जाएगा। ग्रामीणों ने खुलेआम तहसीलदार पर एक पक्षीय राजनीति कराने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने प्रार्थनापत्र में बताया जिस भूमि का आवंटन करने का लालच दिया जा रहा है, उसका मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें