एटा। प्रवर्तन कार्य के समय अगर अनुबंधित सहित निगम की बस अनाधिकृत ढाबों पर अधिकारियों को खड़ी मिली, तो चालक-परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आरएम ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है अनाधिकृत ढाबों पर बसों को खड़ा होने से निगम की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
एआरएम राजेश यादव ने बताया प्रधान प्रबंधक (प्रवर्तन) राजीव चौहान ने उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाधिकृत ढाबों पर रोडवेज बस सहित अनुबंधित बसों को न रुकने दिया जाए। इसी को लेकर आरएम ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि निगम की बस सहित अनुबंधित बस यदि प्रवर्तन कार्य के दौरान ढाबों पर खड़ी पाई गईं तो चालक परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया यातायात परीक्षकों को माह में 25 दिन व सहायक क्षेत्रीय डिपो अधिकारी को माह में 15 दनि रूट पर जाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।