फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दीवार गिरने से घायल वृद्धा ने दम तोड़ा

विज्ञापन
मृतिका  चंद्रवती  देवी फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। आंधी-बारिश के दौरान पेड़ और दीवार गिरने से घायल 63 वर्षीय वृद्धा की शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान की मौत हो गई। उनका शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

रिजोर थाना क्षेत्र के गांव जीसखपुर सानी में बृहस्पतिवार को आंधी के कारण पेड़ टूटकर दीवार पर गिरा। पेड़ के साथ 12 फुट ऊंची दीवार भी भरभराकर गिरी। घर के बाहर चंद्रावती (63 वर्ष) और उनकी बेटी रक्षा (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर दौड़े और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां से गंभीर हालत में चंद्रावती को आगरा रेफर किया गया। महिला के बेटे गिरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मां चंद्रावती की मौत हो गई। परिजन उनका शव एटा लेकर आए और पोस्टमार्टम कराया। उधर बेटी का उपचार जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें