फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: क्षय रोग पीड़ित वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

Mon, 27 Apr 2026 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में एक सौ दिन के अंदर जिले को टीबी मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उसके बाद भी क्षय रोग पीड़ित उपचार के दौरान दम तोड़ रहे हैं। जिले में रविवार की सुबह एक क्षय रोग वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक वृद्ध को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। उसके ठीक एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। वृद्ध क्षय रोग से पीड़ित था। उनकी सांस उखड़ने से काफी दिक्कत हो रही थी।

रविवार की सुबह करीब 8 बजे बालकिशन (65) निवासी राशिदपुर को परिजन ने भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों को बताया कि उनकी सांस उखड़ चुकी है। चिकित्सकों ने उन्हें ऑक्सीजन लगाई। लेकिन एक घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के साले गजराज सिंह ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कॉलेज में क्षय रोग की जांच कराई गई जिसमें उनकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने दवा दी। लेकिन रात के वक्त उनकी सांस उखड़ गई। इसके बाद इमरजेंसी लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र नागर ने कहा कि क्षय रोग पीड़ित के स्वजन के यहां जाकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें