फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Sun, 25 May 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की दोपहर कासगंज-एटा मार्ग पर पिकअप वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादस में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध खेत की सिंचाई करने के लिए डीजल लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी नेकसे लाल (65) रविवार की दोपहर करीब 3 बजे साइकिल पर सवार होकर डीजल लेने के लिए नदरई जा रहे थे। इसी दौरान एटा से कासगंज की ओर जा रही पिकअप ने नदरई पेट्रोल पंप के समीप उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल वृद्ध को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के नाती प्रमोद कुमार ने बताया कि बाबा मक्का के खेत की सिंचाई के लिए डीजल लेने के लिए गए थे। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें