एटा। जिले में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार देर रात बुखार पीड़ित बुजुर्ग किसान ने दम तोड़ दिया। परिजन उन्हें इमरजेंसी में लेकर आए जहां चिकित्सकों के परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार रात करीब नौ बजे वृद्ध किसान जिलेदार (75) निवासी करीमपुर को परिजन लेकर आए। उनके भतीजे अनुज ने बताया कि उन्हें एक दिन पहले ही बुखार आया था। बुखार आने पर सकीट में निजी क्लीनिक से दवा दिला दी। रात को अचानक फिर से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक वृद्ध को परिजन लेकर आए। परिजन के अनुसार उन्हें बुखार आ रहा था। इमरजेंसी में उनकी जांच की गई तो पता चला कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। - डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस