फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत के विवाद के बाद बुजुर्ग किसान की मौत, धमकाने का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जीटी रोड पर सीओ सिटी कार्यालय के सामने होती मारपीट। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
अलीगंज। गेवर असदुल्लापुर गांव में खेत के विवाद के बाद बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। बेटे ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पिता को धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



गांव गेवर असदुल्लापुर निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उनके घर के पीछे स्थित खेत के संबंध में पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि जानीपुर निवासी संतोष यादव और जितेंद्र यादव समेत चार लोग खेत पर पहुंचे थे। उस समय उनके पिता रामसेवक (67) भी वहां मौजूद थे। अरविंद का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके पिता को धमकाया था। इसके बाद वह घर लौट आए।
अरविंद ने बताया कि 26 अक्तूबर तड़के चार बजे वह उठे तो पिता को मृत अवस्था में पाया। आवाज देने और उठाने का प्रयास करने पर भी उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से छानबीन की है।
विज्ञापन

-



शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। खेत के संबंध में विवाद की बात बताई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच ल कर रही है। -राजेश सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें