एटा। मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार कर रहा है। ऐसे में लोगों की सांस फूलने लगी है। कुछ लोग सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। रविवार सुबह एक बुजुर्ग को हार्टअटैक पड़ गया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत बता दिया।
शहर के ठंडी सड़क निवासी 74 वर्षीय नरेश बाबू को रविवार की सुबह हार्टअटैक पड़ गया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पुत्र विष्णु ने बताया कि पिता की अचानक से तबीयत बिगड़ी। इस पर लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए हैं। यहां चिकित्सक ने बताया कि पिता की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, इमरजेंसी में रविवार को 5 मरीज सांस फूलने के पहुंचे। इसमें से दो को आगरा रेफर किया गया। यहां बीते 48 घंटों की बात करें तो सांस के 18 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
सीने में दर्द की शिकायत को लेकर 40 वर्षीय नीलू, 56 वर्षीय रामसनेही, 62 वर्षीय श्रीकृष्ण, 38 वर्षीय अजीत व 22 वर्षीय अवधेश सहित कुल 12 मरीज 48 घंटे में पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के बदलाव में लोग लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे में सीने में दर्द सहित सांस फूलने की समस्या हो रही है। वहीं कुछ मरीज ऐसे भी आ रहे है। जिनको पहले से समस्या है और लापरवाही की वजह से उनकी दिक्कत और ज्यादा बढ़ गई है। ऑक्सीजन लेबल कम हो जाता है। तो उन्हें ऑक्सीजन लगानी पड़ जाती है।