एटा। रामबाल भारती इंटर कॉलेज में बोर्ड की परिक्षा में भाग लेने पहुंचीं छात्राओं के प्रवेश पत्र च?
- फोटो : ETAH
कासगंज/पटियाली। बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान परीक्षा में एक नकलची को केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ लिया। एसबीआर इंटर कॉलेज में शाम की पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा कक्षों में केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल द्वारा निरीक्षण किया। जिसमें कक्ष निरीक्षकों से छिपा कर नकल कर रहे छात्र को उन्होंने देख लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास नकल के कागज मिल गए। इसके बाद उसकी कापी को नत्थी कर दिया गया।
मुचलका भरने की कार्रवाई के बाद उसे दूसरी कॉपी दी गई। साथ ही आगे से नकल न करने की हिदायत देकर पहली कॉपी बोर्ड को भेजने के लिए सील कर दी गई। बोर्ड की परीक्षाओं की सुबह की पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान एवं चित्रकला की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 8290 परीक्षार्थियों में से 7458 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे। 832 परीक्षार्थी अनुपस्थिति मिले। देर शाम तक इंटर की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाती रहीं।
नकलचियों के खिलाफ कार्रवाई होगी
परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है, सचल दल भी पहुंच रहे हैं। केंद्र व्यवस्थपकों के द्वारा भी निरीक्षण किया जा रहा है। हर हाल में परीक्षाएं नकल विहीन कराई जाएंगी। नकलचियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - आरएस सिंह राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक ।