एटा। नशीला पदार्थ रखने के मामले में 12 साल बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आठ माह 12 दिन के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
जलेसर कोतवाली क्षेत्र में 19 जनवरी 2014 को पुलिस ने नगवाई निवासी शीलेंद्र उर्फ भोला के पास से 100 ग्राम डायजापाम बरामद किया था। इसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद 21 अगस्त 2014 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत इस मामले को प्रभावी पैरवी के लिए चिह्नित किया गया था।
मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। छह नवंबर को एडीजे-04 विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट की अदालत ने शीलेंद्र उर्फ भोला को दोषी ठहराते हुए आठ माह 12 दिन के सश्रम कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।