अवागढ़। हिंदू एकता समूह की बैठक शनिवार को राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई। इसमें तय किया गया कि सावन के महीने में अंडे-मांस की दुकानें या होटल खुलते हैं तो समूह इन्हें बंद कराएगा।
समूह संस्थापक शुभम हिंदू न कहा कि सनातन धर्म में सावन बहुत ही पवित्र महीना है। इसमें करोड़ों सनातनी हिंदू धार्मिक परंपराओं के अनुसार जल लेकर पैदल सैकड़ों किलोमीटर चलकर शिवालयों तक जाते हैं। जूते-चप्पल भी नहीं पहनते, जिससे पैरों से किसी जीव की हत्या न हो। पूरे सावन में संपूर्ण सृष्टि के जीवों व प्रकृति की रक्षा के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की जाती है।
कुछ अधर्मी लोग इस पवित्र त्योहार को खंडित करने के लिए मांसाहर होटल, मीट, मछली अंडा आदि की दुकानें खोलते हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन इस तरह की सभी दुकानें व होटल को पूरे महीने के लिए बंद कराए, जिससे लोगों की आस्था को ठेस न पहुंचे। फिर भी दुकानें खुलती हैं तो संगठन के पदाधिकारी इन्हें बंद कराएंगे। अतुल, मुकेश फौजी, भानु, सचिन, संजू, सर्वेंद्र, अमित मंगी, अजय, पवन आदि मौजूद रहे।