फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मौसम का असर, मंडी में अधिकांश समय सन्नाटा, किसानों के माथे पर शिकन

विज्ञापन
सकीट क्षेत्र में भीगी हुई धान की फसल को फैलाकर सुखाने में जुटे किसान। संवाद
विज्ञापन
एटा। दो दिन हुई बूंदाबांदी में खेतों में कटी पड़ी धान की फसल गीली हो गई है। इसके चलते बुधवार को अधिकांश समय मंडी में सन्नाटा रहा। किसान दाना काला पड़ने और अंकुरित होने की आशंका से चिंतित हैं। धूप निकलने पर बुधवार को फसल सुखाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

धान की कटाई के बाद खेतों में रखी फसल पर लगातार हुई नमी व बूंदाबांदी से दाने में फफूंदी लगने व रंग काला पड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने बताया कि अगर दो-तीन दिन और धूप नहीं निकलती तो पूरी फसल खराब हो सकती थी। बुधवार सुबह धूप निकलते ही गांवों में किसान परिवार खेतों और खलिहानों में जुट गए और तिरपाल पर धान फैलाकर सुखाने का काम शुरू कर दिया। ग्राम छछैना निवासी मानेश यादव, प्रिंस कुमार ने बताया दो दिन से बारिश के कारण धान पूरी तरह भीग गया था। आज धूप निकली है तो राहत मिली है, नहीं तो भारी नुकसान हो जाता।
इसी तरह किसान विप्पू ने कहा कि मौसम होने से चिंतित हैं। फसल भीगने से नुकसान की आशंका है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि धान को अच्छे से सुखाकर ही बोरी में भरें अन्यथा भंडारण के दौरान फफूंद लगने की आशंका रहती है। साथ ही यह भी कहा कि नमी की अधिकता से दाने में अंकुरण हो सकता है जिससे उपज की गुणवत्ता प्रभावित होती है।
विज्ञापन

बिखरी फसल को इकट्ठा करते रहे
सकीट। क्षेत्र में मंगलवार की रात अचानक हुई बारिश और तेज हवा चलने से धान की फसल भीग गई और बिखर भी गई। बुधवार सुबह खेतों में पहुंचकर किसान इसे इकट्ठा करने में जुट गए। किसान नंद किशोर, भैयालाल, गोरेलाल, गजाधर सिंह, गोविंद राम आदि ने बताया कि फसल भीगने से चिंतित हैं। किसी प्रकार फसल कटकर धान घरों में आ जाए नहीं तो परिवार के भरण-पोषण में दिक्कत हो जाएगी। संवाद
जैथरा में तीसरे दिन भी नहीं निकली धूप
जैथरा। कस्बे में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी धूप नहीं निकली। इससे किसान चिंतित रहे। आसमान में बादल छाए रहने से किसान अपने खेतों में पड़ी बाजरा व धान की फसल में नुकसान को लेकर आशंकित रहे। वहीं आलू की खेती करने वाले किसानों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं। नगला सुमिरत निवासी किसान धर्मवीर सिंह राठौर ने बताया कि एक एकड़ में आलू की बुवाई की है। यदि बारिश होती है तो खेत में गड़े आलू का बीज सड़ सकता है। संवाद
मौसम साफ होने पर बाजार में रही भीड़
सकीट। दो दिन हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार को मौसम साफ हुआ तो बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। आसपुर अड्डा के पास लगने वाले हाट बाजार में सबसे अधिक भीड़ रही। लोगों ने घरेलू सामान, कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, साज-सज्जा का सामान आदि की खरीदारी की। पूरे दिन बाजार ग्राहकों से खचाखच भरा रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें