ईद-उल-फितर की खरीदारी के लिए नगर के बाजार सजने के साथ रौनक बढ़ गई है। बाजारों में जहां कुर्ता और टोपी के अलावा महिलाएं और बच्चे जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं किराना बाजार में सिंवई, फैनी, खजूर और ड्राई फ्रूटस की जमकर बिक्री हो रही है। व्यापारियों की माने तो इस बार ईद पर जिले में आठ से दस करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
ईद-उल-फितर के त्योहार पर बाजार में चारो ओर रौनक दिखाई दे रही है। गारमेंट बाजार गांधी मार्केट और बाबूगंज में जहां कुर्ते और टोपी के अलावा महिलाएं और बच्चे ईद के लिए नए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। कासगंज में जामा मस्जिद क्षेत्र में दर्जनों दुकानों पर देर रात्रि तक लोग सेवाईयां की खरीदारी करते दिख रहे है। सेवई में पड़ने वाली सामग्री में प्रति किलो 10 से 100 रुपये किलो तक का इजाफा है। काजू 700 रुपये किलो, छुआरा 120, सिवाइयां 50, फैनी 80, गोला 150, मखाने 500, चिरोंजी लेकिन यह महंगाई लोगों का उत्साह नहीं कम कर पा रही। सेवई विक्रेता शाजिल ने बताया कि सेवईयों की बिक्री बड़ी है। लोग अपने परिचितों, रिश्तेदारों के यहां सेवाईयां भेज रहे है। एक दिन में 4 से 5 हजार रुपये की सेवाइयां, फैनी की बिक्री हो जाती है।
------------------
कुर्ता सिलवाना है तो ईद के बाद आएं
गांधी मार्केट के टेलर कल्लू खान कुर्ता सिलने में माहिर है। उन्होंने बताया कि उनके यहां पठानी, सादा, शेरवानी, कलीदार कुर्ता और पजामे के रेट 500 रुपये हैं। लेकिन इमरजेंसी चार्ज 800 रुपये ले रहे हैं। उन्होंने कहा अब ग्राहक अधिक होने के कारण वह ग्राहकों को ईद के बाद आकर नाप देने और कुर्ता-पजामा सिलाने की सलाह देकर ग्राहकों को लौटा रहे हैं।
-------------------
ईद पर किराना बाजार के भाव
ड्राईफ्रूटस आज के दाम पिछली बार के दाम
बादाम 700 900
काजू 800 700
किसमिस 250 300
छुआरा 100 080
चीनी 040 35
सिंवई 035 050
फैनी 360 325
चिरौंजी 700 850
मखाना 400 450
इलाइची 1200 1400
----------------------
बाजार में फलों के दाम
फल का नाम वर्तमान दर पूर्व की दर
सेब 160 120
अनार 100 080
आडू़ 080 060
पपीता 050 030
केला 040 030
संतरा 120 140
चीकू 080 040
आम 020 030
खजूर 100 100
-----------------
सुल्तान को लेकर क्रेजी युवा
ईद पर मनोरंजन का तड़का लगाने आ रही सलमान खान की फिल्म सुल्तान को लेकर भी युवा क्रेजी नजर आ रहे हैं। युवाओं ने ईद के मौके पर फिल्म देखने की प्लानिंग कर ली है। कोई दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा रहा है, तो कोई परिवार के साथ फिल्म का आनंद लेगा। इसे लेकर शहर के सिनेमा घर संचालक भी तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म को ईद पर लगाने के लिए अभी से बुकिंग कर दी गई है। साथ ही भीड़ से बचने को युवाओं ने टिकट भी बुक करना शुरू कर दिया है।